फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता हत्याकांड में थाने पर हंगामा

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बड़गांव में ममता हत्याकांड में हिरासत में लिए गए हत्यारोपी के दोस्त को भी जेल भेजने की मांग को लेकर रविवार को युवती पक्ष के लोगों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। उधर, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। 

बता दें कि शनिवार की सुबह एक तरफा प्यार में पागल शब्बीरपुर निवासी युवक रवि ने अपनी पड़ोसी लड़की ममता को बेरहमी से चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी।

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही रवि और उसके एक दोस्त भुल्ला को हिरासत में ले लिया था। रवि के खिलाफ तो शनिवार को ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी जबकि भुल्ला से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


रविवार को शब्बीरपुर गांव के ग्राम प्रधान शिवकुमार के नेतृत्व में ममता के परिवार के लोगों ने थाने पर भुल्ला को भी जेल भेजने की मांग को लेकर हंगामा किया। 

ग्रामीण एक लड़की को भी साथ लेकर थाना आये थे। इस लड़की ने बताया कि घटना वाले दिन वह भी जंगल गई थी। उस समय रवि, उसका दोस्त भुल्ला और एक अन्य युवक भी उसने घटनास्थल के पास घूमते देखे थे।

थाना प्रभारी छोटे सिंह ने सबूत मिलने पर भुल्ला को भी जेल भेजने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच अभी चल रही है, जो भी हत्या में शामिल होगा उसे जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि घटना के मेन हत्यारोपी रवि की निशान देही पर चाकू बरामद कर जेल भेज दिया गया है। उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें