फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाश को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 21 Aug 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में मौके पर पड़ी बुलेट मोटरसाइकिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के गांव तुरमतखेड़ी में गवाह की हत्या के इरादे से आए मुकीम काला गैंग के महिला सहित नौ-दस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग में नाहिद (11) पुत्र मुस्तकीम पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भागते बदमाशों में से दो को ग्रामीणों ने दबोच लिया। एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, दूसरे को किसी तरह से बचाकर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन


एक महिला सहित चार बदमाशों को ग्रामीणों और पुलिस ने ईख के खेत को घेरा हुआ है। दोनों ओर से चल रही फायरिंग को देखते हुए जिले की अन्य थानों की पुलिस और पीएसी भी मौके पर बुला लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की मुठभेड़ और घेराबंदी जारी थी।  गांव तुरमतखेड़ी निवासी फरीद दो दिन पहले ही लूट और हत्या के मामले में जमानत पर जेल से छूटकर आया है।

सोमवार शाम करीब छह बजे एक कार में सवार महिला सहित छह बदमाश और एक बुलेट बाइक पर सवार तीन बदमाश उसके घर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ग्रामीणों को एकजुट होता देख बदमाश एक कच्चे रास्ते होकर भागने लगे। रास्ते में एक पेड़ टूटा पड़ा था, जिसके चलते महिला सहित  कार सवार बदमाश कार से उतरकर एक ईख के खेत में छिप गए। इनके पीछे आ रहे बदमाशों की बुलेट भी बरसात के कारण बनी कीचड़ में फिसल गई।
विज्ञापन


दो बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोच लिया और एक भागकर ईख के खेत में जा छिपा। मारे गए बदमाश की शनाख्त नहीं हो पाई है। दूसरे बदमाश को पुलिस ग्रामीणों से छुड़ाकर थाने ले गई। फरीद के भाई खालिद की अप्रैल 2014 में हत्या कर दी गई थी। इसमें कुख्यात मुकीम काला और मुकीम काला सहित तीन आरोपी जेल में बंद है। इस मामले में फरीद का भाई मुनव्वर गवाह है। आरोप है कि मुनव्वर और फरीद की हत्या के इरादे से बदमाश आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें