फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाती महिला की बनाई विडियो, विरोध पर पथराव

Sat, 06 May 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में बाथरूम में नहाते समय महिला की वीडियो बनाने के विरोध में शुक्रवार को मोहल्ला बैरून कोटला में पथराव हो गया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। महिलाओं ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बैरून कोटला की एक महिला बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी।

आरोप है कि उसी समुदाय के एक युवक ने रोशनदान से मोबाइल द्वारा महिला की वीडियो बना ली। लेकिन युवक उस समय रंगे हाथ पकड़ा गया, जब उसी परिवार की दो लड़कियां बाजार से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने युवक को वीडियो बनाते देख लिया और शोर मचा दिया। बताया जा रहा है कि युवक वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए भाग निकला। जब महिला के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के लोगों ने रात में मिल बैठकर मामला शांत करा दिया।

लेकिन महिला के परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे युवक ने अपने परिवार के साथ मिलकर आया और उनके घर पर पथराव कर दिया। जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

घर में मौजूद महिलाओं ने कमरों में छिपकर अपनी जान बचाई। इसी दौरान सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शोएब नामक युवक को हिरासत में लिया। कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें