फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में फायरिंग, धारदार हथियार चले

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/सहारनपुर/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मंडी के इंदिरा चौक क्षेत्र में रविवार दोपहर दो पक्षों में लाठी डंडे, धारदार हथियार चले। इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस संघर्ष में दोनों ओर से चार युवक घायल हो गए। संघर्ष के बाद थाना मंडी पुलिस के अलावा एएसपी संतोष मिश्रा और क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। दोनों पक्षों के घरों और आसपास के इलाकों से कुछ हथियार भी मिले जिन्हें पुलिस टीम अपने साथ ले गई। मामला लड़की और लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना मंडी पुलिस के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे सूचना पहुंची थी कि इंदिरा चौक के पास दो पक्षों में संघर्ष चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ युवक गोली और छर्रे लगने से जख्मी मिले। चार घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा खूनी संघर्ष में शामिल अन्य लोग इधर-उधर भाग निकले। कुछ ही देर में एएसपी संतोष मिश्रा और क्राइम ब्रांच की पूरी टीम प्रभारी संजय पांडेय की अगुवाई में पहुंची।
संघर्ष के बाद इंदिरा चौक क्षेत्र में जुटे लोगों की भीड़ को इधर-उधर दौड़ाया गया। दोनों पक्षों के आवासों से कुछ धारदार हथियार भी मिले। कुछ घरों में छानबीन के बाद चार संदिग्ध युवकों को पुलिस साथ में ले गई। यहां छानबीन में पता चला कि इंदिरा चौक निवासी आसिफ और अब्दुल वाहिद पक्ष के बीच यह संघर्ष हुआ। इसमें दोनों ओर से शाहमदार निवासी आजम के टांग में गोली लगी, जबकि शाह नूरजी के रहने वाले रहमान के कमर में गोली बताई गई। शाह नूरजी इलाके के ही शाह नजर और एक अन्य युवक भी छर्रे लगने से घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें