फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार जीत के बाद मारपीट, पथराव, कई घायल

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/चिलकाना/सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के चुनाव में हार जीत के बाद तीन गांवों में दो पक्षों में जमकर मारपीट एवं पथराव हुआ, जिनमें कई लोग घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किये। एक मामले में ग्यारह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, दूसरे मामले में चार लोगों का चालान किया गया है। संघर्ष में कई लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


थाना चिलकाना के गांव मनोहरपुर में सोमवार की सुबह करीब दस बजे विजयी प्रधान  मुकर्रम पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान मो. बारिक के घेर के सामने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये तो बारिक पक्ष के लोगों ने ऐसा करने से रोका। इसी बात को लेकर प्रधान पक्ष के लोगों ने पूर्व प्रधान के  घर में पथराव शुरू कर दिया।

पथराव में सबिया, रूखसार तथा गालिब आदि  को चोटें आईं। पथराव में प्रधान पक्ष के मुर्शीद को भी चोट आई। गांव में पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाठियां फटकार कर लोगों को इधर उधर भगाया। पुलिस ने प्रधान के घेर में एकत्र लोगों को भगाने के लिए वहां रखी चारपाईयों तथा कुर्सियों को खेतों में फेंक दिया।
विज्ञापन


सीओ सदर सुनीति भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों  के 11 लोगों को हिरासत में ले रखा है। गांव में ऐतिहातन पुलिस एंव पीएसी  तैनात की गई है। गांव रावणपुर में चुनाव को लेकर रात्रि के समय दो पक्षों पहले आपस में कहा सुनी हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई।

 गांव में संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के सोराज, आजम, मारूफ तथा लियाकत को थाने ले आई तथा चारों का धारा 151 में चालान कर  दिया। ग्राम दुमझेड़ा में भी रात्रि में प्रधान तथा उसके पक्ष के लोगों पर किये पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रधान रात में समर्थकों के साथ मदरसे में मौलाना से मिलने जा रहा था। इसी दौरान उन पर  पथराव किया गया। पथराव में प्रधान पक्ष का आकिल घायल हो गया था। इस मामले  में प्रधान तथा दूसरे पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस मामले  की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें