फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर सिर काटकर ले गए बदमाश

Fri, 14 Apr 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एकता विहार में एक युवक का सिर काटकर शव को बोरे में बंद करके आबादी के बीच खाली पड़े एक प्लाट में फेंक दिया। सुबह बोरे में बंद सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मृतक के सिर की तलाश कर रही है। जिससे मृतक की पहचान कराई जा सके।

एकता विहार में रजवाहे के पास आबादी के बीच खाली पड़े एक प्लाट में लोगों को एक बोरा नजर आया, जिसमें से खून रिस रहा था। संदेह होने पर लोगों ने खोल कर देखा तो होश उड़ गए।
विज्ञापन


बोरे में एक चादर में बंधा हुआ किसी का शव रखा हुआ था और चादर खून से लथपथ थी। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना मिलते ही कुतुबशेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे से शव को निकलवा कर चादर को खुलवाया गया तो वहां मौजूद हर शख्स कांप गया।

युवक को बेरहमी से कत्ल किया गया था और उसका सिर गायब था। युवक अर्द्धनग्न अवस्था में था। पुलिस को बोरे से शिनाख्त के लिए कुछ नहीं मिल सका। पुलिस ने लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शरीर पर निशान देखे। लेकिन उसकी बांये हाथ पर एफ लिखा हुआ टैटू बना हुआ था। पुलिस का प्रयास है कि इस एफ लिखे टैटू से मृतक की पहचान हो सके।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में खाली पड़े स्थानों, रजवाहा एवं कूड़े के ढेर  के अलावा रेलवे लाइन तक सिर की तलाश की। लेकिन मृतक का सिर नहीं मिल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें