सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सतेंद्र हत्याकांड में शामिल सगे भांजे और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव पिलखनी निवासी सतेंद्र उर्फ जात्ती की पत्नी रुमा के अपने ही भांजे आनंद के साथ अवैध संबंध थे।
सतेंद्र ने इन संबंधों का विरोध किया तो मामी-भांजे ने मिलकर उसकी रस्सी से गला घोंटकर नौ अक्तूबर की रात हत्या कर दी थी। मौके से पुलिस ने रुमा को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आनंद को गांव से भागते वक्त ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया कि फिलहाल दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। हत्याकांड की जांच की जा रही है। यदि कोई और भी इसमें शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी रुमा के मोबाइल को तलाश किया जा रहा है।