फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को भेजा रंगदारी का खत

Fri, 03 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Threat letters
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में कुख्यात विक्की त्यागी हत्याकांड के आरोपी सागर मलिक के नाम से मीना बाजार में जनरल स्टोर चलाने वाले व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


व्यापारी से रंगदारी एक पत्र के माध्यम से मांगी गई है जिसे कोई युवक उसकी दुकान पर फेंककर गया। भाजपा नेताओं ने युवक की गिरफ्तारी करने और व्यापारी को सुरक्षा देने की मांग की है। 

नगर के मीना बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाला व्यापारी बुधवार की रात्रि दुकान पर बैठा था। इसी बीच एक युवक ने उसकी दुकान में पत्र फेंका और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन


व्यापारी ने पत्र उठाकर पढ़ा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पत्र में विक्की त्यागी हत्याकांड के आरोपी सागर मलिक के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। साथ ही न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।

जिसके बाद व्यापारी ने भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा समेत अन्य नेताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। नेताओं ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्र फेंकने वाले युवक की गिरफ्तारी और व्यापारी को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में कोतवाल चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें