फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी- बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर दंपति से लूट

Wed, 31 Aug 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने ससुराल से घर लौट रहे युवक से उसकी पत्नी और डेढ़ साल के मासूम बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर बाइक, मोबाइल, तीन हजार की नगदी और सोने के कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। लूट के बाद डरा सहमा दंपति पैदल ही थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। गंगोह के मोहल्ला टांकान निवासी जगपाल पुत्र निर्मल नानौता थाना क्षेत्र के गांव छछरौली में मंगलवार की सुबह अपनी ससुराल आया था।

उसके साथ उसकी पत्नी रीना और डेढ़ साल का मासूम बच्चा वंश भी थे। शाम चार बजे वह बाइक से पत्नी व बच्चे के साथ वापस गंगोह लौट रहा था। टिकरौल गांव से पहले पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसे रुकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बदमाश ने रीना और वंश को गन प्वाइंट पर लिया और बाकी दो ने जगपाल के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें