फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में युवती पर तेजाब फेंका

Sun, 18 Jun 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
एसिड पीड़िता को देखते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में बाइक सवार युवक ने शुक्रवार देर रात एक युवती के घर पहुंच कर उसे बहाने से बाहर बुलाया। वह जैसे ही घर से बाहर आई युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन


जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे पहले निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की देर रात्रि करीब 10 बजे बाइक से एक युवक एक मोहल्ला के एक घर में पहुंचा।

जहां उसने घर में आवाज लगाई तो घर से एक बच्चा निकल कर बाहर आया। जिससे उसने घर में मौजूद युवती को बाहर बुलाने के लिए कहा। साथ ही बहाना बनाया कि दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई ने कुछ पैसे भेजे हैं, जो उसे देने हैं।
विज्ञापन


बच्चे से जानकारी होने पर जैसे ही युवती घर के दरवाजे पर पहुंची तो पहले से हाथ में बोतल लेकर खड़े युवक ने उस पर तेजाब उड़ेल दिया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। 

 युवती की चीख सुनकर परिजन दौड़कर बाहर आए तो युवक वहां से फरार हो चुका था। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बाद में सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मोहल्ले में पहुंचे और परिजनों से घटना की बाबत जानकारी ली।  वहीं लोग बताते हैं कि एसिड अटैक करने वाले युवक को इससे पहले भी कई बार यहां से गुजरते देखा गया है।

लेकिन वह कौन है और कहां रहता है इसकी बाबत जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। युवती पर तेजाब क्यों डाला। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित युवती के पिता  की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें