सहारनपुर के बड़गांव में किशोर ने एक चार वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। खून में लथपथ बच्ची रोते हुए घर पहुंची, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने आए।
पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका। बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बालिका रविवार दुपहर अपने घर के बाहर खेल रही थी।
दोपहर बाद पड़ोसी 16 वर्षीय जाने आलम पुत्र जहांगीर आलम उसे बहला फुसला कर गांव के बाहर स्थित एक बाग में ले गया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद आरोपी, बच्ची को बाग में ही रोता बिलखता छोड़ मौके से फरार हो गया।
खून से लथपथ बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। माजरा पता चलते ही परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई।
उन्होंने पहले तो आरोपी की गांव में ही तलाश कराई, लेकिन जब वह नहीं मिला तो परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाना पहुंचे। पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुंची लेकिन जब तक आरोपी फरार हो चुका था।
पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।