शस्त्र लाइसेंस की नवीनीकरण की प्रक्रिया के लिए सहारनपुर गंगोह रोड स्थित कुम्हारहेड़ा की फायरिंग रेंज में किसी शख्स की लोडेड रिवाल्वर से गोली चलने पर सरसावा क्षेत्र के सपा नेता महावीर सिंह पंवार जख्मी हो गया।
उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सपा यूथ ब्रिगेड़ के पूर्व जिला सचिव महावीर सिंह पंवार ने बताया कि शनिवार को वह फायरिंग टेस्ट देना था।
सुबह करीब पौने ग्यारह बजे टेस्ट में शामिल होने के बाद जब वह लौटने लगे तो किसी शख्स की लोडेड रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई और उनके बाएं पैर पर जाकर लगी। महाबीर सिंह पंवार का उपचार कराने पहुंचे सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सुदेश गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रेंज में अव्यवस्थाएं ठीक नहीं है।