फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में घुसे हथियारबंद युवक, पैसे नहीं मिले तो पिटाई कर फरार

Sun, 20 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फैक्ट्री में घुसे हथियारबंद युवक, पैसे नहीं मिले तो पिटाई कर फरार - फोटो : bureau
विज्ञापन
ऑयल मिल एसोसिएशन ने हथियारबंद युवकों के तेल मिल में घुसकर मारपीट करने के मामले में शनिवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। प्रवीन तायल की अगुवाई में मिल मालिकों ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर स्थित माता शाकंबरी ऑयल मिल में शुक्रवार की देर रात बाइक सवार तीन बदमाश घुस गए थे। इनमें से दो युवक बंदूक लिए हुए थे। नकदी नहीं मिली तो बदमाशों ने फैक्ट्री में मौजूद सुरेश की पिटाई कर डाली। सदर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली रोड पर ढाणी पीरवाली के नजदीक सूरजभान वर्मा की माता शाकंबरी के नाम से ऑयल मिल है। फैक्ट्री में  मौजूद सूरजभान के बेटे तनिश ने पुलिस को बताया कि बाइक पर सवार होकर तीन युवक उनकी फैक्ट्री में आए थे। उन्होंने आते ही नकदी उनके हवाले करने की बात कही।
विज्ञापन


तनिश ने उन्हें कहा कि पैसे तो सूरजभान ले गए हैं और अब फैक्ट्री में पैसा नहीं है। इस पर युवकों ने तनिश की पिटाई कर डाली और मौके से फरार हो गए। शनिवार को ऑयल मिल एसोसिएशन के सदस्य प्रवीन तायल की अगुवाई में सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन से मिले। तायल ने पुलिस को कहा कि हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

उनका कहना था कि फैक्ट्री में हथियारबंद युवकों के घुसने से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उधर,सदर थाना प्रभारी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि वे आरोपियों को पकड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आरोपियों का स्कैच बनवाने की बात भी कही है। इस अवसर पर शैलेंद्र गोयत, सौरव उठड़ा, चंद्रभान खरड़िया, सुरेंद्र मित्तल, मनोज राठी व कई अन्य मौजूद थे।

एक आरोपी की आंखों का रंग अलग
तनिश ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुंह पर कपड़ा ढांपे हुए थे, लेकिन एक आरोपी की आंखें लाल रंग की थीं। सामने आने पर वह  उन्हें पहचान सकता है।

सीसीटीवी कैमरे लगवाएं व्यापारी : नैन
सदर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने कहा कि व्यापारियों को चाहिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। दरअसल जिस फैक्ट्री में यह वारदात हुई है, वहां कैमरे नहीं थे।

इसके अलावा थाना प्रभारी ने मिल मालिकों को हिदायत दी कि वे गैर वक्त बिना देखे फैक्ट्री का दरवाजा न खोलें और गेट पर किसी व्यक्ति को ड्यूटी पर तैनात रखें, ताकि वारदातों से किसी हद तक बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर पूरा प्रयास करेगी, लेकिन व्यापारियों का सहयोग भी अपेक्षित रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें