फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगड़ा तो एसओ-सीओ पर होगी कार्रवाई

Mon, 28 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर शासन को भेजी गई रिपोर्ट के बाद मंडल में पंचायत चुनाव को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार से ही जनपद के तीन ब्लॉकों में पहले चरण के लिए नामांकन शुरू होने जा रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को अवकाश होने के बावजूद डीआईजी अशोक कुमार राघव ने पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि चुनावी माहौल में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ा या बड़ा बवाल हुआ तो इसके लिए थाना प्रभारी से लेकर सीओ तक जिम्मेदार होंगे। उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सभी थानों और चौकियों के क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखेंगे।

 पंचायत चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआईजी ने गुंडा तत्वों, अवैध शराब और अवैध हथियारों के तस्करों और चुनावी माहौल के बहाने सौहार्द प्रभावित करने के प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन

डीआईजी ने एसएसपी आरपी यादव को निर्देशित किया कि वे सभी तरह की निरोधात्मक कार्रवाई को प्राथमिकता से पूरा करवाएं।

इसके साथ ही जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों पर नियमित निगरानी रखी जाए। सियासी दलों के स्तर पर गुटबाजी के कारण सामने आने वाली परिस्थितियों को संभालते हुए हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया।

एसएसपी की ओर से बताया गया कि अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बैठक में एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एसपी देहात जगदीश शर्मा, सीओ प्रथम संतोष मिश्रा, सीओ द्वितीय अमित नागर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें