फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण

Fri, 02 Jun 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
यौन शोषण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
सहारनपुर के बेहट में एक युवक ने अपनी रिश्तेदारी की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में निकाह करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसे कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। 

कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कोतवाली बेहट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का कहना है कि थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूधली गांव निवासी अनीस मलिक पुत्र नसीम का रिश्तेदारी के नाते उनके घर आना जाना था।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान उसने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने पक्ष में कर लिया। इसका पता लगने पर उसने 27 अप्रैल को एक प्रार्थना पत्र कोतवाली में दिया था।

बाद में दोनों पक्षों से कुछ जिम्मेदार लोगों ने फैसला कराया था, जिसमें तय हुआ था कि फरवरी 2018 में अनीस के साथ उसकी बेटी का निकाह कराया जाएगा, लेकिन इससे पहले ही 25 मार्च को उनके गांव में आए अनीस ने उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे।

11 मई को अनीस ने उसकी बेटी को भाग चलने की बात कहीं, लेकिन उसकी बेटी ने जाने से मना कर दिया था। इसके बाद 13 मई को उसके गांव के ही एक व्यक्ति पर फोन आया कि उसकी बेटी और अनीस को लेकर इश्हाकपुर चेंची गांव में पंचायत है।
विज्ञापन


वह अपने पति के साथ पंचायत में पहुंची तो अनीस के परिवार वाले और रिश्तेदार पंचायत में मौजूद थे। पंचायत में अनीस ने सभी के सामने पूर्व फैसले को पलटते हुए उसकी बेटी से निकाह करने से मना कर दिया और धमकी दी कि यदि उन्होंने कानूनी कार्रवाई की तो वह उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेगा। पुलिस ने आरोपी अनीस मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें