फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या, हंगामा

Fri, 02 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजियाबाद
विज्ञापन
गला घोंटकर हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रंजिश में पुनीत एक्लेव पूजा कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक  प्लाट में पड़ा मिला। युवक के गले में रस्सी बंधी हुई थी। बिना परिजनों को साथ लिए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए जाने पर परिजनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को शांत कर जाम खुलवा दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में भी लिया है।मूल रूप से मंगलपुर अमरगढ़ जिला बुलंदशहर के रहने वाले सोमवीर परिवार के साथ लोनी की पुनीत एक्लेव पूजा कालोनी में रहते हैं।

उनका बेटा आटो चालक नरेश (26) बृहस्पतिवार सुबह साढे़ सात बजे घर से कालोनी में किसी काम के लिए गया था। करीब एक घंटे बाद घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक प्लाट में नरेश का शव पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी। कालोनी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


करीब आधा घंटे तक शिनाख्त न होने पर पुलिस शव पोस्टमार्टम को ले जाने लगी। इसका पता चलते ही परिजन स्टेट हाईवे 57 पर खन्ना नगर कालोनी के सामने पहुंचे और शव ले जा रही पुलिस को रोकने की कोशिश। हालांकि पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए लेकर चली गई।

इससे गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। जाम की सूचना पर लोनी कोतवाली और ट्रॉनिका सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे लोगों को समझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। बाद में परिजन ट्रॉनिका सिटी थाने पर पहुंचे और शव के साथ किसी परिजन को मोर्चरी न भेजने पर रोष व्यक्त किया।

परिजनों ने पूजा कालोनी निवासी नईम अंसारी, सलीम अंसारी, सुनील जैन, दिनेश और संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ग्रामीण एके मौर्या का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।       

यह थी रंजिश       
 नरेश पहले अपने पिता के साथ बिजली निगम में बतौर प्राइवेट लाइन मैन काम करता था। बीते 26 फरवरी को नईम अंसारी और सलीम अंसारी दोनो भाई अपने साथियों के साथ ट्रॉनिका सिटी इंडस्ट्रियल एरिया में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल ट्रांसफार्मर के पास लगे जाल में चली गई थी।

इस पर सोमवीर ने उन्हे बॉल ट्रांसर्फामर की ओर न फेंकने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सोमवीर ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे में दोनों भाइयों को जेल जाना पड़ा था।

जेल से आने के बाद उन्होंने सोमवीर और उनके दो बेटों बंटी और गुड्डू के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मारपीट का केस दर्ज कराया था। दोनों पक्षों में तभी से विवाद चला आ रहा है। परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते नरेश की हत्या की गई है।       
विज्ञापन


कालोनी में शराब बिक्री का आरोप       
थाने पर पहुंचे मृतक के परिजनों और कालोनी के लोगों का आरोप है कि कालोनी में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। इसकी तीन माह पूर्व शिकायत की गई थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें