फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से दरिंदगी: बदहवास हातल में मिली, देखकर उड़े परिजनों के होश, काफी सहमी हुई है पीड़िता

Thu, 07 Mar 2024 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची बदहवास हातल में खेत में मिली। बताया गया कि बच्ची काफी सहमी हुई है।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव के खेत में नौ वर्षीय मासूम बदहवास हालत में मिली। बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। जिससे वह सहमी हुई है। परिजनों ने बच्ची को पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 

विज्ञापन


इस मामले में गांव और आसपास के दूसरे गांवों के कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के एक गांव निवासी नौ वर्षीय बच्ची बुधवार की शाम क्षेत्र में ही स्थित एक गांव में परिवार के साथ मौसी के यहां आई थी। बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में शाम को लापता हो गई। देर रात लोगों ने देखा कि बच्ची गांव के जंगल की तरफ से बदहवास हालत में आ रही है। बच्ची गांव में स्थित चाय की दुकान पर पहुंची, लेकिन हालत ठीक न होने की वजह से वह अपने माता-पिता के बारे में जानकारी नहीं दे पाई। पता लगते ही परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

यह भी पढ़ें: Loksabha Elections : हाथी ने चाल बदली तो बदल जाएंगे सियासी समीकरण, BSP के 'इंडिया' में जाने की चर्चाएं तेज
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर बच्ची और उसकी मौसी के गांव के कुछ युवकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। बच्ची अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। बच्ची की हालत गंभीर भी बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: आरोपियों ने आठ से 10 लाख रुपये में 14 लोगों को बेचे पेपर, आठ की तलाश में दबिश जारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें