फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बना कर अश्लील मैसेज भेजे

Wed, 22 Feb 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के एक युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और फिर उसमें अश्लील बातें लिखकर उसके दोस्तों एवं रिश्तेदारों की फेसबुक आईडी पर भेज दीं। आरोप है कि अश्लील मैसेज अलग-अलग नंबरों से भेजे जा रहे हैं। इस मामले में युवक ने थाने में नंबरों सहित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा दिल्ली रोड निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि शामली का एक युवक उसे अलग-अलग नंबरों से फोन कर अश्लील बातें कर रहा है। उसकी फेसबुक पर अश्लील फोटो भी डाउनलोड कर दिए थे, जिन्हें बाद में हटा दिया, अब अपने साथ एक फोटा लगा दिया और उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहा है। महिला ने युवक पर अपहरण एवं तेजाब फेंकने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें