फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक की सुरक्षा में सेंध

Wed, 22 Feb 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। केनरा बैंक की पुसार शाखा की दीवार में नकब लगाकर चोरों ने चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शाखा प्रबंधक ने थाना दोघट में तहरीर दी।
विज्ञापन


चोरों ने सोमवार की रात में पुसार बस स्टैंड स्थित केनरा बैंक की शाखा में चोरी करने की कोशिश की। चोर बैंक की दीवार में सेंध लगाकर स्टोर रूम से होते हुए अंदर घुसे और बैंक में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इसके बाद बदमाश स्ट्रांग रूम की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और वहां रखी तिजोरी को काटने की कोशिश की, लेकिन उसे काटने में सफल नहीं हो सके। शाखा प्रबंधक नवीन कुमार जैन ने बताया वारदात की जानकारी मंगलवार  को सुबह उस समय लगी, जब वह बैंक में पहुंचे।

सूचना पर सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह, दोघट थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों से चोरी के प्रयास के संबंध में जानकारी प्राप्त की। शाखा प्रबंधक ने बताया वे सोमवार शाम साढ़े पांच बजे बैंक बंद कर चले गए थे। रात के समय चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। तिजोरी के डबल लॉक को काटने की कोशिश की, जब लॉक नहीं काट पाए तो तिजोरी की छत को काटने की भी कोशिश की, यहां भी सफल नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मेरठ से बैंक के सुरक्षा अधिकारी कैप्टन विजय जोशी भी मौके पर पहुंचे और  स्थिति का जायजा लेकर बैंक स्टाफ से वार्ता की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें