फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: रंगे हाथ पकड़े गए दो महिला और एक युवक, इस हालत में देख ग्रामीण हैरान

Mon, 13 Dec 2021 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। ग्रामीणों ने दो महिलाओं के साथ एक युवक को रंगे हाथ दबोच लिया। तीनों को इस हालत में देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। 
विज्ञापन
सहारनपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में ब्लॉक मुजफ्फराबाद के अनवरपुर बरौली स्थित खंड संसाधन केंद्र बीआरसी भवन में चौकीदार सेक्स रैकेट चला रहा था। ग्रामीणों ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि चौकीदार व एक अन्य मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एक स्कूटी व तीन बाइकें और फरार चौकीदार का मोबाइल भी कब्जे में लिया गया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 

विज्ञापन


रविवार की रात करीब आठ बजे रास्ते से गुजर रहे गांव अनवरपुर बरौली के कुछ लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बने बीआरसी भवन में कुछ आवाजें सुनीं। उन्होंने गेट पर जाकर जब आवाज लगाई तो अंदर से आवाजें आनी बंद हो गईं। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों को सूचना दी, जब ग्रामीण अंदर घुसे तो चौकीदार शाहनवाज व नदीम नाम का युवक दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में थे, जबकि तीसरा उनके पास खड़ा था। ग्रामीणों को देखकर यह लोग भागने लगे। दोनों महिलाओं और एक युवक को तो ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि चौकीदार शाहनवाज व नदीम मौके से भाग निकले। 

सूचना के मिलने के बाद मौके पर पहुंची बेहट पुलिस को ग्रामीणों ने महिलाओं समेत तीनों लोगों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार चौकीदार शाहनवाज का मोबाइल, एक स्कूटी, तीन बाइकें भी कब्जे में ली है। इनमें एक बाइक बिना नंबर की थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में सियासी धुन पर लग रहे ठुमके: कार्ड पर नेताजी की फोटो, तो आंदोलन के रंग में रंगी दुल्हन की चुनरी

विज्ञापन

सीओ बेहट रामकरण सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर मौके पर पकड़े गए सतेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी गांव मक्का बांस थाना गागलहेड़ी, मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की एक महिला, सहारनपुर के सदर बाजार क्षेत्र की महिला और फरार चौकीदार शाहनवाज व नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरीश कुमार ने बताया कि चौकीदार शाहनवाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

बीआरसी पर तैनात चौकीदार शाहनवाज पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट चला रहा था। वह इस बारे में कई बार ग्रामीणों से सुन चुके थे। रात में उसे रंगे हाथ पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया। - चंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान अनवरपुर बरौली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें