फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने से पहले ही धरे गए

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के थाना जनकपुरी पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार को माहीपुरा तालाब किनारे एक खंडहर नुमा कमरे से पांच बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए ईद के दिन नमाज के समय डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


पांचों  का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। एसएसपी ने पकड़ने वाली टीम के कार्य की सराहना की। पत्रकार वार्ता में एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि थाना जनकपुरी पुलिस और स्वाट टीम को मुखबिर से कुछ युवकों के माहीपुरा के पास तालाब किनारे खंडहरनुमा मकान में बैठे होने की सूचना मिली।

सूचना पर टीम पहुंची और पांच लोगों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार उस समय वे डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, चार कारतूस, तीन चाकू, चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस जांच में बरामद बाइक और स्कूटी भी चोरी की निकली हैं।
विज्ञापन


पांचों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कि वह दो घरों में डकैती डालने की तैयारी में थे, जहां से लाखों के गहने और नगदी मिलने की उम्मीद थी।

उनका प्लान था कि जिस समय लोग ईद उल फितर की नमाज में मशगूल होंगे। उसी समय डकैती डाली जाएगी। एसएसपी ने बताया कि पांचों का आपराधिक इतिहास है। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी संजय सिंह, एएसपी सुनीति, सीओ द्वितीय अमित नागर भी मौजूद थे। 

पकड़े गए अभियुक्तों में मोनू धीमान पुत्र बिजेंद्र कुमार निवासी गांव चकहरेटी, सलमान पुत्र मोहर्रम अली निवासी गांव सड़क दूधली, अजय पुत्र रामकुमार निवासी चकहरेटी, शाहआलम उर्फ शाहनम पुत्र इस्लाम निवासी चकहरेटी तथा फैजान उर्फ सल्लू पुत्र याकूब निवासी सड़क दूधली हैं। 


अभियुक्तों को पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत अपनी पूरी टीम के साथ रहे। उनके अलावा थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार, उप निरीक्षक सुरेश चंद त्यागी, उप निरीक्षक मनीष बिष्ट, कांस्टेबल अनिल कुमार, मो. इस्लाम, प्रमोद कुमार और अनुज कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें