फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 Nov 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के साथ गैंगरेप किए जाने के अलग अलग मामलों में कोतवाली पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि करीब सात वर्ष पूर्व उसका विवाह तितावी के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद देवर उस पर बुरी नीयत रखते थे। इतना ही नहीं एक देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं।

सकी शिकायत उसने पति और ससुरालियों से की थी। जिस पर उन्होंने उन्हें समझाने की बात कहते हुए चुप करा दिया था। जिसके कुछ दिन बाद वह अपने मायके आ गई। आरोप लगाया कि 4 सितंबर को देवर मोहसिन, तहसीन और दिलनवाज उसके मायके पहुंचे तथा घर में अकेली देखकर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मारपीट करते हुए जबरन उसे हवस का शिकार बनाया। महिला का आरोप यह भी है कि जाते समय उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर गए।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में एक गांव निवासी महिला ने भी एसीजेएम के यहां वाद दायर करते हुए पुरकाजी थानाक्षेत्र के गांव निवासी शहंशाह और जावेद पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा गैंगरेप किए जाने का आरोप लगाया था। शनिवार को पुलिस ने अदालत के आदेश पर दोनों मामलों में पांचों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें