फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्जुपुर से दो लुटेरे गिरफ्तार

Tue, 07 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Robbers Caught - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में दूधली के गेहूं व्यापारी से 1.69 लाख रुपये की लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक बीबीए का छात्र भी है।
विज्ञापन


साथ ही राज्जुपुर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी भी पुलिस ने दबोचे हैं। जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया

कि दो जून की रात में राज्जुपुर-गोपाली मार्ग पर दूधली निवासी गेहूं व्यापारी विनोद कुमार के साथ हुई लूट के मामले में साजिद पुत्र अलीहसन निवासी राज्जुपुर का नाम प्रकाश में आया था। 3 जून की सुबह जब पुलिस टीम साजिद को गिरफ्तार करने के लिए राज्जुपुर गई थी, तो उसके परिजनों ने ग्रामीणों के  साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया था। 
विज्ञापन


इस मामले में एसएसआई वेगपाल सिंह ने प्रधान समेत 15 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस टीम को मुखबिर से अभियुक्त साजिद के अपने घर के मकान के बराबर वाली छत पर सोने की सूचना मिली।

जिस पर उपनिरीक्षक वेगपाल सिंह ने मय पुलिस फोर्स के राज्जुपुर पहुंचकर आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पहचान पत्र व लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है।

इसके साथ ही ट्रैक्टर चालक कसीम और पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी राशिद व आजाद को भी गिरफ्तार  किया गया है। चारों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 

कोतवाल ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में फरार आरोपी इंतजार व सरफराज की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पुलिस पर हमला करने के आरोप में प्रधान व दो महिलाओं समेत 13 लोग अभी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एहतियात के तौर पर राज्जुपुर गांव में आरआरएफ की टुकड़ी तैनात है। 

सोमवार को पुलिस ने गेहूं व्यापारी से लूट की वारदात में फरार चल रहे इंतजार व सरफराज के जमानतियों के घरों पर छापामारी भी की। लेकिन, जमानती पुलिस के आने की भनक लगते ही फरार होने में कामयाब रहे।

कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि इंतजार एनडीपीएस एक्ट में जेल की सजा भुगतकर अप्रैल माह में जमानत पर बाहर आया था। उसकी जमानत बिलासपुर निवासी दो व्यक्तियों ने ली थी।

इन्हीं जमानतियों को उठाने के लिए पुलिस ने उनके ठिकानों पर सोमवार को छापामारी की, लेकिन वह फरार हो गए। उनकी  तलाश की जा रही है। अब जमानतियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें