फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कर रहा था शराब की कसीदगी

Sat, 04 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गिरफ्तार पूर्व प्रधान और शराब कसीदगी के उपकरण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी में पुलिस ने गांव नागल अहीर से पूर्व प्रधान को 650 लीटर शराब, शराब की भट्टी, उपकरण और बड़ी मात्रा में लाहन समेत गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधान का साथी स्कूटी छोड़ कर फरार होने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


एसओ संजीव कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम नागल अहीर में पूर्व प्रधान महावीर यादव पुत्र कृपा यादव के खेत में दबिश दी तो वहां शराब की भट्टी चलती मिली।

मौके से पुलिस ने एक ड्रम और कैन में 650 लीटर तैयार कच्ची शराब, साढे़ चार क्विंटल लाहन, शराब निकालने के उपकरण समेत महावीर यादव को धर दबोचा।

मौके से महावीर का साथी विकास पुत्र धनीराम निवासी रूंढाली अपनी स्कूटी छोड़ कर फरार हो गया। एसओ ने बताया कि कैलाशपुर निवासी अमित पुत्र महेंद्र और नफीस पुत्र अल्लारक्खा, गागलहेड़ी निवासी शरीफ पुत्र नत्थू तथा कोलकी निवासी मंजीत पुत्र रमेश और रोहताश पुत्र सतीश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें