सहारनपुर के बेहट में एनजीटी के आदेश पर की गई जांच में संचालित पाये गए 9 स्टोन क्रेशरों को एसडीएम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने सीज कर दिया। अधिकारियों ने इन क्रेशरों के बिजली पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
एनजीटी के आदेश के बाद क्षेत्र में स्टोन क्रेशर बंद हैं। पिछले दिनों मिली शिकायत में बताया गया था कि स्टोन क्रेशर आदेशों के बाद भी चलाए जा रहे हैं। टीम ने निरीक्षण किया आैर रिपोर्ट दी गई थी कि कुछ स्टोन क्रेशर चल रहे है।
सलामती और सत्तारिया स्टोन क्रेशरों पर खनिज भी मिलना बताया गया था। इस रिपोर्ट के बाद बुधवार को एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रिय अधिकारी पीपी सिंह एवं सहायक अभियंता एमपी त्यागी के साथ कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के राजाराम स्टोन क्रेशर असलमपुर
बरथा खालसा स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, जय लक्ष्मी स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, गंगोत्री स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, जय साईं स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, चौधरी स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, शाकंभरी स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा, चौधरी स्क्रीन प्लांट, रायॅल इंडस्ट्रीज असलमपुर बरथा को सीज कर दिया है। इन क्रेशरों के बिजली पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए है।