फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास दिनदहाड़े लूट

Sat, 03 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हंगामा करते लोगों को समझाते एसओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में थाने से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक व्यापारी की दुकान पर धावा बोल 42 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड व थैले में रखे कागजात लूट लिए।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर बदमाश हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने थाने के सामने दिल्ली रोड हाईवे पर जाम लगा दिया।

थाने से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक पल्सर बाइक पर तीन बदमाश समान खरीदने के बहाने दुकान पर आए। दुकान मालिक सचिन ढींगरा पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और गल्ले में रखी 42 हजार 350 रुपये की नकदी, थैले में रखे चार

एटीएम कार्ड और कागजात, दो मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर हवा में तमंचे लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद दुकान मालिक सचिन इस कदर दहशत में आ गया कि वह कुछ भी बता नहीं  पा रहा था। काफी देर बाद सामान्य होने पर ही उसने शोर मचाया। तब जाकर लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


दिनदहाड़े लूट की वारदात से खफा व्यापारी व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष कुलदीप गोयल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर थाने पहुंचे। वहां उन्होंने दिल्ली रोड पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। इस मौके पर पूर्व   ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, नगर

पंचायत चेयरमैन  प्रदीप चौधरी, व्यापारी नेता आबिद हसन, विवेकांत सिंह, मदन बाठला, पूर्व नगर पंचायत  चेयरमैन अनील अग्रवाल, मनोज जैन आदि ने थानाध्यक्ष का घेराव कर जाम लगाया।

उन्होंने कहा कि थाने के पास जिस प्रकार से बदमाशों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दी है इससे आम आदमी दहशत में है। जाम लगाकर रहे व्यापारियों को थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने आश्वासन दिया कि वह 24 घंटे में घटना का खुलासा कर देंगे।

जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि 15 दिन पूर्व पैंठ बाजार में इसी प्रकार एक व्यापारी से बदमाशों ने तमंचे से हमला कर 50 हजार की लूट को अंजाम दिया था।

लिस आज तक उसका खुलासा नहीं कर पाई है। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ हरिप्रकाश कसाना ने गुस्साए व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में बदमाशों को पकड़  लिया जाएगा।

व्यापारियों ने कहा कि यदि इस समय सीमा के अंदर घटना का खुलासा नहीं किया गया तो वह फिर से दिल्ली रोड पर चक्का जाम कर देंगे। इसके बाद जाम खोल दिया गया। 

सवा घंटे तक लगे जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी वाहनों में सवार कई बीमार लोगों को जाम से बाहर निकाला गया। व्यापारियों का गुस्सा देख मौके पर पीएसी को भी बुलाया गया। पीड़ित व्यापारी ने घटना की तहरीर थाने में दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें