फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना खाते वक्त कर ली थी हत्या की तैयारी

Thu, 18 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
जेल में हत्या की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कुछ दिनों से जिला कारागार में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। कारण, जेल में कुख्यात शाहनवाज उर्फ प्लास्टिक और सुक्खा के बीच तनातनी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को यह तनातनी ज्यादा बढ़ गई, जब इनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। हालांकि इसके बाद बंदी रक्षकों और जेल प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया।

मगर, पुलिस प्राथमिक जांच में मान रही है कि रात में खाना खाने के वक्त ही शाहनवाज ने सुक्खा की हत्या का प्लान बना लिया था। यही कारण है कि उसने खाना खाने के बाद चम्मच को छिपा लिया था।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मंगलवार की शाम करीब सात बजे पाकशाला में खाना खाने के बाद शाहनवाज चम्मच अपने साथ बैरक में ले आया। बहुत देर तक नींद नहीं आने का बहाना कर वह इधर-उधर टहलता रहा।

बैरक में ही वह पूरी रात चम्मच को घिसकर धारदार बनाता रहा। पूरी रात वह अपने कट्टी (धारदार हथियार) को घिसता रहा था। करीब चार बजे जब वह पूरी तरह आश्वस्त हो गया, तब जाकर उसने करीब चार बजे अचानक हमला बोला।

आसपास के कैदी कुछ समझ पाते और शोर मचाने में जुुटे इससे पहले वह सुक्खा की हत्या करने में कामयाब हो गया। जेल प्रशासन की जांच में यह भी बात सामने आ रही है कि उसने जानबूझकर चार बजे इस वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

दरअसल, जेल मैन्यूअल में इस मौसम में उठने का समय पांच से साढ़े पांच बीच का है। ऐसे में उसकी योजना थी कि वह वारदात को चुपचाप अंजाम देकर सो जाएगा। ताकि सुबह उठने पर लोगों को पता लगे और उस पर कोई आरोप नहीं लगे।
विज्ञापन


पहले से सक्रिय रहे हैं खुराफाती ः सहारनपुर। जिला जेल में काफी समय से खुुुराफाती सक्रिय हैं। सहारनपुर में डीएम रही संध्या तिवारी ने जेल का औचक निरीक्षण किया था। उन्हें जेल में लैपटॉप, मोबाइल मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें