फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावरिया गिरोह ने किया था चेन्नई एक्सप्रेस को लूटने का प्रयास

Thu, 18 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बावरिया गिरोह के बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जीआरपी ने बावरिया गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दावा किया जा रहा है कि 25 जून और 13 अगस्त की रात चेन्नई एक्सप्रेस के यात्रियों को लूटने का प्रयास करने वाले बदमाश यही हैं।
विज्ञापन


यह उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा और उत्तराखंड में वारदातों को अंजाम देते थे। सीओ जीआरपी बीपी सिंह ने पत्रकार वार्ता करते हुए इसका खुलासा किया। 

13 अगस्त की रात करीब सवा एक बजे नागल और टपरी के बीच अज्ञात बदमाशों ने चेन्नई एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर ट्रेन को जंगल में रुकवा लिया था। इसके बाद बदमाशों ने यात्रियों को लूटने का प्रयास किया था, मगर ट्रेन में सवार जीआरपी के जवानों ने बदमाशों को ललकारा था।

इसके बाद बदमाशों ने जीआरपी पर पथराव कर दिया था। जीआरपी ने फायरिंग करते हुए बदमाशों को खदेड़ा था। मामले में जीआरपी में मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे पहले 25 जून को भी तल्हेड़ी बुजुर्ग और नागल के बीच भी चेन्नई एक्सप्रेस के यात्रियों को लूटने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


बुधवार तड़के करीब चार बजे जीआरपी को संदिग्ध लोगों के ढमोला पुल के पास होने की सूचना मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार फ ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सख्ती से पूछने पर उन्होंने 25 जून और 13 अगस्त को चेन्नई एक्सप्रेस को लूटने के प्रयास में शामिल होना स्वीकार किया। हैरत की बात यह है कि चारों आरोपी शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें