फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठी विवाहिता ने खाया जहर

Sat, 20 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ससुराल में धरने पर बैठी विवाहिता और उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह नगर के एक चिकित्सक पर परिजनों के साथ मिलकर उत्पीड़न करने और मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाकर ससुराल के बाहर मायके पक्ष के साथ धरना दे रही विवाहिता ने देर शाम जहर का सेवन कर लिया।
विज्ञापन


मोहल्ले वासियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर,  ससुराल पक्ष के लोग घर और दुकान पर ताला लगाकर कहीं चले गए। पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पहले ही आत्महत्या की चेतावनी दे रखी थी।

देवबंद निवासी विवाहिता शहनाज के अनुसार उसका निकाह वर्ष 2015 में मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी एक चिकित्सक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही उसके साथ ससुरालियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाने लगा।
विज्ञापन


विरोध पर मारपीट की जाती थी। इसके चलते कुछ दिन से वह अपने मायके रह रही थी। दो दिन पूर्व वह अपने ससुराल आई थी। आरोप है कि उसके ससुर ने उसे मारपीटकर घर से बाहर निकाल दिया।

उसने अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसकी माता, बहन और भाई भी वहां पहुंच गए। इससे पूर्व ही ससुराल पक्ष के लोग घर और दुकान पर ताला लगाकर वहां से चले गए। 

कार्रवाई न होने पर पीड़िता परिजनों सहित बृहस्पतिवार रात ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई थी। पुलिस और जिम्मेदार लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया परंतु वह कार्रवाई होने से पूर्व धरने से हटने को तैयार नहीं हुए।

शुक्रवार को देर शाम एसआई तेजवीर सिंह महिला को समझाने के लिए मोहल्ले में पहुंचे थे। उनसे बात करते हुए अचानक शहनाज को खून की उल्टी होने लगी और वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगी।

मोहल्लेवासियों ने उसे पुलिस की मदद से निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। चिकित्सक ने बताया कि विवाहिता ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। 

उधर कोतवाल यशपाल सिंह धामा ने बताया कि महिला का उसके ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। महिला ने देवबंद, रुड़की और महिला थाने आदि में ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है।

जो फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने अफसरों को अवगत करा दिया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष विवाहिता के बयान कराए गए थे। ससुराल पक्ष की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें