सहारनपुर के बड़गांव में शनिवार की शाम मिर्जापुर में किशोरी को अगवा करने आए महिला सहित कार सवार तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि उनके दो साथी फरार होने में सफल रहे।
शनिवार की शाम पांच बजे गांव सेंट्रो कार संख्या यूपी 15 एएफ 3445 में सवार बदमाश मिर्जापुर निवासी एक व्यक्ति के घर पहुंचे। वहां अपने मामा के यहां रह रही हरियाणा निवासी एक किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया।
किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देखकर कार सवारों ने भागने का प्रयास किया। तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गांव से बाहर एक महिला सहित तीन लोगों को पकड़ लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब हो गये।
ग्रामीणों ने पकड़े गये लोगों को कार सहित पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गये लोगों में पवन पुत्र चंद्रपाल निवासी नवादा थाना सरधना मेरठ, व कार चालक नफीस पुत्र बाबू निवासी नवाब गढ़ी सरधना मेरठ तथा महिला ने अपना नाम बबीता निवासी मेरठ बताया हैं।
जबकि भागने में कामयाब रहे लोगों के नाम टिंकू पुत्र धूम सिंह निवासी नवादा थाना सरधना मेरठ तथा सोनू निवासी गोंदर जिला करनाल हरियाणा हैं। एसओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। मामले की जांच की जा रही है ।