फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानौता में घर में घुसी बिजली चेकिंग टीम को महिलाअों ने बनाया बंधक

Sun, 16 Oct 2016 04:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता में जेई के नेतृत्व में बिजली चेकिंग करने गई टीम को एक महिला और उसकी दो पुत्रियों ने घर में बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंचे नानौता बिजलीघर के जेई और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें छुड़वाया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम जड़ोदा पांडा बिजलीघर के जेई जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम नगर के मोहल्ला छत्ता में बिजली की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच टीम एक घर में बिना घरवालों को बताए घुस गई। छत पर चढ़ कर तारों की चेकिंग करने लगी। इसी दौरान घर की महिला और उसकी दो लड़कियों ने चेकिंग टीम को घर में घुसने का विरोध किया। फर्जी टीम होने का शक होने पर तीनों ने जेई और तीन अन्य कर्मचारियों के मोबाइल छीनते हुए मकान का बाहरी दरवाजा बंद कर दिया। काफी देर तक चली गहमा-गहमी के बाद किसी प्रकार जेई जितेंद्र कुमार ने महिला से अपना मोबाइल लेकर नानौता बिजलीघर फोन पर पूरी घटना से अवगत कराया गया। इस पर नानौता बिजलीघर के जेई आजम अकबर, संविदा कर्मी नवाब अली आदि ने मौके पर पहुंचे। महिला को बताया कि टीम अधिकारियों के निर्देशन  में ही चेकिंग कर रही है। इस पर महिला ने टीम को उनके मोबाइल फोन वापस करते हुए आइंदा बिना बताए घर में नहीं घुसने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसडीओ संजय सिंह ने बताया कि महिला ने गलत फहमी के चलते टीम के मोबाइल लेकर बंधक बना लिया था। जिन्हें बाद में छुड़वा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें