फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु हत्याकांड का आरोपी अमजद गिरफ्तार

Sat, 13 Aug 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बहुचर्चित हिमांशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी 12 हजार के ईनामी अमजद सहित दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीन महीने पहले दुकान बंद कर लौट रहे मोबाइल व्यापारी हिमांशु अरोड़ा को चार बदमाशों ने लूट के बाद घर के बाहर ही गोली मार दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मगर, सियासी संरक्षण के चलते वांछित अमजद और बीकॉम का छात्र अगम फरार चल रहे थे। स्वाट टीम ने दोनों आरोपियों के पास से लूटी गई रकम के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया।

एसएसपी प्रदीप कुमार यादव ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि वारदात में वांछित 12 हजार रुपये इनामी अमजद और उसका साथी अंकुर उर्फ अगम गुर्जर बाइक नंबर यूके 07-0247 पर बलियाखेड़ी ब्लॉक में किसी से मिलने आए हैं।
विज्ञापन


टीम ने बलियाखेड़ी ब्लाक के पास से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इस घटना में संलिप्त इनके दो साथी आकाश त्यागी एवं भावेश शर्मा पहले में गिरफ्तार हो चुके हैं और जिला कारागार में बंद हैं। 

आपको बता दें कि 12 मई की रात करीब 11 बजे दिल्ली रोड स्थित मोबाइल की दुकान गिफ्ट-ओ शॉपी के मालिक हिमांशु अरोड़ा अपने पिता धनपत राय के साथ दुकान बंद कर अपने घर जैन डिग्री कॉलेज रोड स्थित प्रद्युम्न नगर जा रहे थे।

घर से कुछ दूरी पर पीछे से दो मोटर साइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक कर लूटपाट की और विरोध करने पर हिमांशु अरोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें अमजद ने ही हिमांशु की गोली मार कर हत्या की थी।  

इस संबंध में मृतक पिता धनपत राय ने थाना कोतवाली सदर बाजार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चारों आरोपियों से एक लाख 98 हजार रुपये बरामद भी किया।

12 मई को शहर के प्रमुख व्यापारी हिमांशु अरोड़ा के साथ लूट की वारदात से पहले चार बदमाशों ने पूरी प्लानिंग की थी। इंदिरा चौक स्थित अमजद के किराए के मकान में आकाश त्यागी और अगम गुर्जर उर्फ अंकुर ने लूट की योजना बनाई थी।

इसमें आपराधिक इतिहास वाले अमजद और भावेश उर्फ भीमा को शामिल किया गया। व्यापारी की पूरी रैकी कर ठीक 10.30 बजे रात आकाश त्यागी और भावेश एक बाइक पर दुकान के पास पहुंच गए। दूसरी मोटर साइकिल पर अमजद और अगम दुकान बंद होने का इंतजार करने लगे।

घर के बाहर आकाश त्यागी और भावेश ने रुपयों का बैग लूट कर वहां से भागने लगे। इस बीच दूसरी बाइक पर सवार अमजद को हिमांशु ने रोकने की कोशिश की तो उसने व्यापारी को गोली मार दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें