फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा, हरियाणा मार्का की शराब समेत दो दबोचे

Sat, 30 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर की  नगर कोतवाली पुलिस ने गोवा मार्का की दो पेटी तस्करी की शराब सहित एक को गिरफ्तार किया।  वही थाना सरसावा क्षेत्र से आबकारी ने भी स्कॉर्पियो में शराब के भारी जखीरे सहित एक तस्कर को दबोच लिया।
विज्ञापन


जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा। नगर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि महाराज सिंह कालेज के पास से दो पेटी शराब सहित थाना मंडी के धोबीघाट की आजाद कालोनी के ताबिर पुत्र मौ. शफाक को पकड़ा गया।

शराब गोवा से तस्करी कर यहां लाई गई थी और तस्कर उसे सप्लाई करने की फिराक में थे। वहीं, थाना सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर सूआंखेड़ी तिराहे पर नकुड़ क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने भी टीम के साथ घेराबंदी कर जब शराब तस्करों की स्कॉर्पियो गाड़ी रुकवाई तो एक तस्कर गाड़ी से कूदकर फरार हो गया।  
विज्ञापन

जबकि दूसरे को टीम ने घेराबंदी कर धर  दबोचा। स्कॉर्पियो की तलाशी में आबकारी टीम को 65 पेटी देसी रसीला मार्का शराब बरामद हुई जो हरियाणा से तस्करी कर लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें