फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में पांच घायल

Tue, 05 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Manki scene after the stoning. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के  देवबंद के मानकी गांव में रंजिश को लेकर सोमवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हो गई। इस दौरान एक महिला और दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ गांव में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल स्थिति को संभाला। इस दौरान छह लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

 मानकी गांव निवासी नईम का करीब तीन माह पूर्व पड़ोस में रहने वाले शमीम के साथ झगड़ा हो गया था। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल            हुए थे।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में शमीम समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले ही उक्त लोग जमानत पर छूटकर आए हैं। नईम के मुताबिक इसी को लेकर शमीम उससे रंजिश रखने लगा।  
विज्ञापन


रोप है कि मंगलवार को बदला लेने के लिए शमीम ने अपने साथियों के साथ उसके घर पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें आकिल, नईम, गुलशीन, सुहैल और दो बच्चे घायल हो गए।

आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर भी किए। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। जानकारी मिलते ही कोतवाल विजय प्रकाश फोर्स लेकर मानकी पहुंचे तथा स्थिति को संभाला।

उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें