सहारनपुर जनपद के देवबंद में भायला गांव के जंगल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। क्षत-विक्षत हालत में मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जानकारी मिलने पर वहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
शुक्रवार को देवबंद-बड़गांव थाना क्षेत्र के बॉर्डर के समीप जा रही नहर के किनारे भायला के ग्रामीण ज्ञान सिंह के गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा मिला। खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों ने दुर्गंध आने के बाद शव को देखा।