फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों और मुस्लिमों में पथराव, 12 घायल

Sat, 19 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पथराव में बिखरी ईंटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गागलहेड़ी के थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा अहतमाल में मामूली बात को लेकर दो समुदाय के लोगों में पथराव हो गया। दोनों तरफ से छह-छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है। संघर्ष की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस और पीएसी को लेकर सीओ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। 

गांव हरोड़ा अहतमाल में शुक्रवार की शाम छह बजे दो दलितों और मुस्लिमों के बीच कहासुनी के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों तरफ के करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली।

गांव निवासी सुनीता ने बताया कि वह गांव के राव इसरार के यहां मजदूरी करती थी। शुक्रवार दोपहर उसने अपने पुत्र सोतन को इसरार के यहां मजदूरी मांगने के लिए भेजा तो आरोप है कि उस पक्ष के कुछ लोगों ने सोतन की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पता चलने पर जब वह उनकी इस हरकत का विरोध आरोपियों के यहां पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद पीड़ित मां बेटे थाने पहुंचे और शिकायत की।

शुक्रवार शाम जब आरोपी पक्ष को इसका पता चला तो उन्होंने गाली गलौच करते हुए झगड़ा कर दिया। इसमें उनके पक्ष के रवि, मुन्नू, पिन्टू, मिन्टू सहित छह लोग घायल हो गए।

उधर दूसरे पक्ष के राव इसरार का आरोप है कि दलित पक्ष के लोगों ने शराब पीकर बिना वजह उसके घर पर पथराव किया। इसमें उसके पक्ष के छह लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें सहारनपुर में अस्पताल भेजा गया है। 

गांव में दो समुदायों के बीच संघर्ष की सूचना के बाद सीओ सदर ब्रजेश कुमार और एसओ गागलहेडी संजीव यादव कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी को लेकर पहुंचे।

दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए गांव में सीओ कैंप कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें