YouTube बनाने की तैयारी में Facebook
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी का शातिर ने सोशल नेटवर्किंग साइड फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना लिया। आरोपी ने युवती का फोटो लगाकर कुछ लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दीं। आरोपी ने फेसबुक पर आपत्तिजनक कमेंट्स भी कर दिए। पीड़िता की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल जाती है। कुछ दिन पहले एक युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइड फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना लिया। आरोपी ने उस एकाउंट की प्रोफाइल पर उसकी बेटी का फोटो भी लगा दिया। फोटो पर कंप्यूटर के माध्यम से छेड़छाड़ की।
अन्य लोगों को फेसबुक पर जोड़ने के लिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं। आरोपी ने फेसबुक पर कई अश्लील मैसेज भी पोस्ट कर रखे हैं। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी से बात कीं। किशोरी ने किसी तरह के फेसबुक एकाउंट बनाने से इनकार किया। परिजनों ने किसी तरह आरोपी का पता लगा लिया। इसके बाद थाने में तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।