फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मादक पदार्थ तस्करी के दोषियों को 10-10 साल की सजा, अदालत ने शहजाद और शब्बीर पर जुर्माना भी लगाया

Thu, 23 May 2024 07:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में अदालत ने मादक पदार्थ तस्करी के दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने शहजाद और शब्बीर पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-12 मोहित शर्मा ने मादक पदार्थ तस्करी के दोषी शहजाद और शब्बीर निवासी गांव समसपुर थाना सरसावा को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। दोषियों पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन


मामला 29 मई 2014 का है। सरसावा थाने के उपनिरीक्षक आशाराम शाहजहांपुर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में यमुनानगर की तरफ से तीन लोग मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली तो कई कट्टों में डोडा पोस्त बरामद हुआ। 

यह भी पढ़ें: सजा-ए-मौत: कातिल हाथ उठाकर बोला- हां की थी हत्या, चेहरे पर न था खौफ, पहने थे ब्रांडेड कपड़े और जूते, तस्वीरें

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने शहजाद, शब्बीर और मोहम्मद चांद निवासीगण गांव समसपुर को गिरफ्तार किया। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। न्यायालय ने शहजाद व शब्बीर को दस-दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई और एक-एक लाख का अर्थदंड लगाया है, जबकि तीसरे आरोपी मोहम्मद चांद की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: फांसी की सजा: हत्यारे ने किए थे चार कत्ल... गुरु के रिश्ते को किया था तार-तार, पढ़िए अजय हत्याकांड का हर अपडेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें