फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी पर हमला, हालत गंभीर

Sat, 28 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Injured cloth merchant - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में एक व्यक्ति ने दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे व्यापारी गंभीर घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने देर रात हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात हलवाई हट्टा पर दुकान करने वाला एक व्यक्ति सड़क से आते जाते लोगों को गालियां देते हुए उनके साथ अभद्रता कर रहा था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में इस तरह की हरकत कर रहा था।

इस दौरान सिरिया वाली गली में दुकान चलाने वाला मोहल्ला चाहपारस निवासी अनुज जैन भी दुकान बंद कर घर जा रहा था। जब वह उक्त व्यक्ति की दुकान के समीप पहुंचा तो वह उसके साथ भी गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि जब अनुज ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने दुकान में रखे धारदार हथियार से अनुज पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने के कारण वह घायल हो गया।

जानकारी मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नाजुक हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने आरोपी विपिन सिंघल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें