फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसे मेघ

Sun, 03 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में बारिश के बाद पानी में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदला और मानसून के बादल झमाझम बरसे। एक ही बारिश ने पारे को रसातल में पहुंचा दिया। गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को बारिश ने सिर्फ राहत पहुंचाई। लेकिन जल भराव होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर तक तो गर्मी चरम पर रही, पारा तो 38 डिग्री रहा ही उमस ने लोगों की हालत खराब कर डाली। शाम को मौसम का मिजाज अचानक बदला और रात लगभग 11.30 बजे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। फिर तो बादल जमकर बरसे। रात भर पूरे सहारनपुर को भिगोया। शनिवार की सुबह तक भी बूंदाबांदी होती रही। शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और जगह-जगह बारिश होती रही।

बारिश ने लोगों गर्मी से भारी राहत दी। अर्श पर पहुंच रहा पारा एक ही बारिश में 10 डिग्री तक नीचे लुढ़क कर रसातल में पहुंच गया। न्यूनतम तापमान जहां 25 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री ही रहा। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन शहर में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोहल्ला पंजाबी बाग, पुराना शहर, खलासी लाइन, कंबो का पुल, रायवाला बाजार, चिलकाना रोड, खाताखेड़ी, सोफिया मार्केट में जलभराव हो गया। सुबह तक पानी भरा रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें