फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की नकदी से भरी तिजोरी चोरों ने उखाड़ी

Tue, 07 Nov 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चोरों द्वारा उखाड़ी गई तिजोरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चोरों ने घंटाघर स्थित विद्युत निगम के सब स्टेशन में धावा बोल दिया। चोरों ने दस लाख की नगदी से भरी तिजोरी दीवार से उखाड़ दी, लेकिन चोर तिजौरी खोलने में असफल रहे।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विद्युत निगम के अधिकारियों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिटी कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर के नजदीक देहरादून रोड पर विद्युत निगम का सब स्टेशन है।

अधिशासी अभियंता अनिल अरोड़ा ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने की वजह से आफिस बंद था। रात में करीब साढ़े दस बजे सुरक्षाकर्मियों ने आफिस के ताले टूटे देखे। अंदर जाकर देखा तो आफिस में दीवार में लगी विद्युत निगम की तिजोरी मेज पर पड़ी मिली। तिजोरी में दस लाख रुपये कैश था। 
विज्ञापन


 चोरों ने किसी समय तिजोरी को दीवार से निकालकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन तिजोरी का लॉक नहीं तोड़ पाए और दस लाख रुपये का कैश चोरी होने से बच गया।

घटना का पता चलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा सिटी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें