फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजी ने प्रेमी से कराई थी चाचा की हत्या

Fri, 12 May 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमल हत्याकांड का खुलासा करते सीओ नरेंद्र सिंह राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। गुनारसा गांव में 29 अप्रैल को हुए कमल हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने दावा किया है कि भतीजी के कहने पर ही उसके प्रेमी ने चाचा की गोली मारकर हत्या की थी। प्रेम प्रसंग का पता चलने पर चाचा ने भतीजी को डांट दिया था। इसके साथ ही परिवार में जमीन का विवाद भी चल रहा था। इसके चलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि गुनारसा गांव निवासी कमल उर्फ नितिन की 29 अप्रैल की रात उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह खेत से गेहूं कटवाकर ट्रैक्टर-ट्राली से उसे घर लेकर जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने परिवार के हरविंद्र सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को कोतवाली में सीओ नरेंद्र सिंह राणा और कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि कमल की भतीजी मन्नू का गांव के टिंकू उर्फ रुबल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी कमल को हो गई थी और उसने मन्नू को डांट दिया था। 

सीओ ने बताया कि कमल के भाई अरुण की करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार में जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। इन दोनों वजहों से ही मन्नू ने प्रेमी टिंकू के साथ चाचा की हत्या करने की योजना बनाई। प्लान के मुताबिक टिंकू ने खेत से लौटते समय कमल की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना पर टिंकू को पूछताछ के लिए उठाया। लेकिन उसे छोड़ दिया गया। बाद में मन्नू और टिंकू के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें