फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बेटे की हत्या के समय हैवान बन बैठा विजय

Tue, 20 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी विजय को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में कार में पत्नी और बेटे के शव के साथ बेसुध मिले विजय कुमार को लेकर पुलिस अब तक स्पष्ट तो नहीं है, मगर अफसरों का मानना है कि इस हृदय विदारक घटना को उसी ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह बात सामने आ रही है कि विजय ने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया है। इसका मतलब है कि नशे ने विजय को हैवान बना डाला। 

उधर, विजय का कहना है कि उससे किसी व्यक्ति ने लिफ्ट ली और उसने कार में बैठा लिया। थोड़ा आगे आने के बाद उसने विजय को नशीला पदार्थ दे दिया और जब उसे होश आया तो उसकी पत्नी और बेटे की लाश उसके सामने थी।

हालांकि पुलिस अब तक इस कहानी को पचा नहीं पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आई कहानी पर यकीन करें तो हरियाणा के करनाल निवासी विजय ने मासूम बेटे कृष्णा और पत्नी सीमा का गला रेता। दोनों का कत्ल करने के बाद वह उन्हें कार में ही लेकर चल दिया। 
विज्ञापन


अपने घर से 26 वर्षीय पत्नी सीमा एवं सात वर्षीय पुत्र कृष्णा को अपनी कार में लेकर हरिद्वार घूमने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में ही उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि वह कातिल बन बैठा? पुलिस ने उसे हेड़ा गांव के निकट सड़क से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

कार से उसकी पत्नी और बेटे के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस के अनुसार जिस समय विजय को पकड़ा उस समय वह नशे में था। पुलिस ने जिला अस्पताल ले जाकर उसका उसका मेडिकल चैकअप कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी पल्स ठीक बताई। खरोंच के अलावा चोट के भी कहीं कोई निशान नहीं मिला। चिकित्सकों ने नशे की हालत पर भी संदेह जताया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें