फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : आईएएस लव कुमार के भाई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी पुलिस

Mon, 18 Jan 2021 07:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव आईएएस लव अग्रवाल के छोटे भाई एवं युवा उद्यमी अंकुर अग्रवाल का गोली लगा शव पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के पास खेत में पड़ा मिला। शव के पास ही लाइसेंसी पिस्टल पड़ा था। पुलिस का मानना है कि लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


अंकुर अग्रवाल (42 वर्षीय) का परिवार दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहता है। अंकुर के पिता केजी अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम मेटल के नाम से इनकी फैक्टरी है। सरसावा थाना पुलिस को सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे परिजनों ने कॉल कर सूचना दी कि अंकुर दोपहर 12 बजे फैक्टरी गए थे, लेकिन उसके बाद फोन पर संपर्क नहीं हो रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू की और अंकुर के मोबाइल फोन की लोकेशन निकलवाई जो पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में मिली। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचकर छानबीन कराई तो अंकुर का शव उनकी फैक्टरी के पास ही खेत में मिला। शव के पास ही लाइसेंसी पिस्टल भी था। 

यह भी पढ़ें: पत्नी पर था शक, पहले रची खौफनाक साजिश, फिर सास-ससुर को दी ऐसी मौत, कांप उठे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों के साथ ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया, लेकिन बाद में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा नाम, कारोबार और रुतबा, फिर क्यों उठाया यह कदम, आईएएस के भाई की आत्महत्या पर उठे सवाल

एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मौके की स्थिति से मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। आत्महत्या की वजह क्या रही, यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें