फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी की 22 लाख रुपये की शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से तस्करी की 22 लाख रुपये की शराब पकड़ी
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर ट्रक में लाई जा रही अंग्रेजी शराब की 900 पेटियां पकड़ीं। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
सोमवार शाम पुलिस को हरियाणा की ओर से भारी मात्रा में शराब लाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने शाहजहांपुर चेक पोस्ट पर चेकिंग कड़ी कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रहे टाटा 1109 ट्रक को रोका और ट्रक की जांच की। ट्रक में शराब की 900 पेटियां रखी हुईं थीं। शराब की पेटियों पर रॉयल बांबे स्पेशल व्हिस्की फॉर सेल इन भूटान लिखा था। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसावा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शराब तस्करी के अरोप में दो लोगों को पकड़ा है। जिनमें गुलशन कुमार निवासी ग्राम सरकपुर, थाना मुलाना जिला अंबाला हरियाणा तथा मोहन निवासी विंजलपुर, थाना मुलाना जिला अंबाला हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है तथा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें