फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को भाई ने गोली मारी, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। आपसी कहासुनी के बाद एक ग्रामीण ने अपने सगे भाई को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के गांव अनंतमऊ निवासी प्रवीण कुमार नानौता थाने पर होमगार्ड पद पर तैनात है। प्रवीण कुमार की पत्नी नीलम के अनुसार सोमवार की देर शाम उसका पति और वह अपने घर की छत पर बैठे थे। वह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका देवर सुरेंद्र कुमार पुत्र हरफूल वहां आया और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर सुरेंद्र ने गुस्से में आकर तमंचे से उसके पति पर फायर कर दिया। गोली कंधे में लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद सुरेंद्र फरार हो गया। गोली की आवाज सुन कर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रवीण को उपचार के लिए सीएचसी में भरती कराया। जहां से उसकी हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी कुंवरपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें