फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर पुलिस ने रविवार की रात गंजख्वाजा स्थित आरटीओ ऑफिस के पास बोलेरो में भरी 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। शराब लेकर तस्कर बिहार जा रहे थे। पुलिस टीम रात में गश्त पर निकली थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की कुछ तस्कर एक बोलेरो से भारी मात्रा में शराब लेकर वाराणसी से चंदौली होते हुए बिहार जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने आरटीओ आफिस के समीप गंजख्वाजा गांव के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को सफेद रंग की बोलेरो आती दिखी। पुलिस ने बोलेरो के चालक को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी छोड़कर वह भागने लगा। साथ ही उसमें सवार तस्कर भी भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने दौडाकर दोनों को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 32 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तस्करों के साथ शराब लदी बोलेरो पुलिस थाने ले गई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्करों में वाराणसी निवासी संदीप मौर्या शामिल हैं। वहीं, इलिया संवाददाता के अनुसार पुलिस ने सोमवार को कस्बे से एक तस्कर को टेट्रा पैक शराब के साथ गिरफ्तार किया। शराब तस्कर बिहार निवासी रजत पटेल 90 पैकेट टेट्रा पैक शराब लेकर बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें