फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज का क्षेत्रीय प्रबंधक बोल रहा हूं, खाते में डलवा दो दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज में परिचालक भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़ा भी शुरू हो गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक के नाम से 11 अंकों के मोबाइल नंबर से फोन कर अपनी खाता संख्या बताई और दस हजार रुपये जमा कराए। पैसे जमा कराने के बाद फर्जी आईडी पर मैसेज करने के लिए भी कहा गया।
विज्ञापन

सहारनपुर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में 333 पदों के सापेक्ष परिचालकों की भर्ती चल रही है। जिसमें सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के साथ ही दस हजार रुपये सिक्योरिटी के रूप में मौकेे पर ही जमा कराने के लिए कहा गया है। भर्ती इंटरमीडिएट की श्रेष्ठता के क्रम में की जा रही है। 28 अगस्त तक काउंसिलिंग कराकर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है, लेकिन इसी दौरान फर्जीवाड़ा शुरू हो गया। अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर 11 अंकों के नंबर से क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के नाम से फोन करके उनसे खाते में दस हजार रुपये डलवाने के लिए कहा जा रहा है। खाता नंबर दिया जा रहा है और पैसे डलवाने के बाद ईमेल आईडी तथा व्हाट्स एप पर मैसेज करने के लिए भी कहा जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहित नेगी निवासी धामपुर ने बताया कि उसके मोबाइल पर 20 अगस्त को एक फोन पहुंचा। फोन पर उसे बताया गया कि वह क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार बोल रहा है और सिक्योरिटी की राशि दस हजार रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कपिल कुमार के खाते में डलवा दें। उसके बाद ईमेल आईडी पर बता दें। इसका मैसेज व्हाट्सएप पर भी भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि मोबाइल नंबर भी 11 अंकों का है तो फर्जी है तथा जो ईमेल आईडी बताई गई है वह भी परिवहन निगम के नाम से फर्जी बनाई गई है। जो खाता नंबर दिया गया है उसका परिवहन निगम से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके नाम एवं पद का प्रयोग कर अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है। ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें