फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट के मामले में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप लूट के मामले में पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में रविवार रात पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार तो नहीं कर सकी है। लेकिन पुलिस अधिकारियों का दावा है कि लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए शहर से लेकर आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं। पुलिस अभी तक लुटेरों को गिरफ्तार कर पाने में नाकाम रही है। पुलिस ने न सिर्फ पेट्रोल पंप के सीसीटीवी बल्कि आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। घटना के बाद बनाई गईं टीमें बदमाशों की तलाश में जनपद और आसपास के अन्य जिलों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि पुलिस के हाथ घटना के मामले में कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश शहर की गलियों से होकर फरार हुए। संभावना जताई जा रही है कि बदमाश शहर में ही छुपे हो सकते हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि लुटेरे शहर के ही हैं जो शहर की गलियों से पूरी तरह से वाकिफ रहे।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पीआरवी ने लूट की सूचना के बाद बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन तंग गलियों में बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इसलिए पुलिस तंग गलियों में भी बदमाशों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में मोडीफाइड बाइक और हेलमेट से पुलिस बदमाशों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है।
--। पुलिस गिरफ्त में जल्द होंगे लुटेरे
पेट्रोल पंप लूट के मामले में कुछ सुराग मिले हैं, जिस पर पुलिस कार्रवाई चल रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
-। प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें