फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर गोतस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगा थाने पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड एवं हिमाचल से हिंडन नदी और जंगल के रास्ते रात के वक्त गोवंश की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात भी हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने तस्करों से दो गायों को मुक्त करा लिया। हालांकि तस्कर इस दौरान फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गोतस्करी रोक पाने में पुलिस पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठ कर धरना भी दिया।
विज्ञापन

सोमवार की रात बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरढ़ीखेड़ा के पास से हिंडन नदी में गोतस्करों द्वारा गोवंश को ले जाने की सूचना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेराबंदी कर दी। रात दो बजे जब तस्कर पांच गायों को लेकर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उनसे दो को छुड़ा लिया, लेकिन इस दौरान तस्करों ने कार्यकर्ताओं पर फायरिंग की। इससे बाकी को वे नहीं छुड़ा सके। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस पहुंची तो, लेकिन आरोप है कि बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट आई। दुपहर 12 बजे तक भी जब पुलिस गांव में दुबारा नहीं आई तो कार्यकर्ता एक वाहन में मुक्त कराई गई गाय लाद कर थाने पहुंचे और यहां गेट पर दरी बिछा कर धरने पर बैठ गए। एसओ जितेंद्र कुमार ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। उनकी मांग थी कि पुरानी घटनाओं का खुलासा जाए और यह आश्वासन कोई बड़ा अधिकारी मौके पर आ कर दे। आरोप था कि बिहारीगढ़ थाना पुलिस गो तस्करों को पकड़ने की बजाय हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को ही बार-बार धमका रही है। बजरंग दल नेता प्रमोद सैनी का आरोप है कि जब भी पुलिस को गो तस्करी की सूचना दी जाती है उसी दिन पुलिस गो-तस्करों को संरक्षण देते हुए पहले ही सूचित कर उन्हें बचाने की कोशिश में जुट जाती है। पिछले सात माह में दर्जनों घटनाएं घट चुकी हैं। इस दौरान एक भी घटना का खुलासा पुलिस ने नहीं किया। अनेक बार हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान पर खेलकर गोवंश को तस्करों से मुक्त कराया है। धरना देने वालो में रामसिंह राणा, रविन्द्र सैनी, मधुसूदन काम्बोज, अमित सैनी, सक्टूसिंह कश्यप, अजय सैनी, गुड्डू, अमित सैनी, मंजुल पुंडीर, पोपिन काम्बोज, प्रवीण कुमार, संदीप आदि रहे। उधर, सीओ शिवराज का कहना है कि डायल 100 पर तैनात स्टाफ बदला जाएगा और गोतस्करी के मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें